बुधवार, 30 दिसंबर 2009

लाहोर का इकरार

लाहोर का इकरार
______ज़ज्बे ख़्वार
________ फ़रमा हो गया
जबकि बैठे रहनुमा दो मुल्क के
_____________ हो रू-ब-रू।

चैनो अमन पैगाम
______जश्ने आम
_________ तस्सवुर हो गया
तिसपे फौजें आ डटी दो मुल्क की
______________हो दू-ब-दू।

मुआफिकत-अ-रमज़ान
______ लफ्ज़-अ-अज़ान
_________ ज़िहाद हो गया
इबादत इतल्ला का ढंग, एलाने-जंग
__________ एक से थे हू-ब-हू ।

2 टिप्‍पणियां: